-
Mulayam Singh Yadav Second Wife Sadhana gupta: मुलायम सिंह यादव का परिवार यूपी में काफी रसूख रखता है। शायद इसीलिए घर की अंदरूनी कलह भी मीडिया में बड़ा मुद्दा बन जाती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ था साल 2017 में यूपी विधानसभा चुनावों से ठीक पहले। तब अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव (Shivpal Singh Yadav) के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया था। इन सबके पीछे मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता (Sadhana Gupta) को दोषी बताया गया था।
-
मुलायम सिंह यादव ने दो शादियां की हैं। साधना गुप्ता उनकी दूसरी पत्नी हैं।
-
मुलायम से शादी से पहले साधना गुप्ता ने अपने पहले पति को तलाक दिया था। पहले पति से साधना को एक बेटे हैं।
-
बेटे का नाम प्रतीक यादव है। प्रतीक अब मुलायम सिंह यादव को ही अपना पिता मानते हैं।
-
साधना गुप्ता पर अखिलेश यादव के करीबियों ने आरोप लगाया था कि उन्होंने ऐसा माहौल बनाया कि घर में पिता पुत्र ही एक दूसरे के खिलाफ हो गए।
-
साधना गुप्ता पर आरोप लगाए गए थे कि उन्होंने अपने बेटे प्रतीक को राजनीति में लाने के लिए अखिलेश यादव और मुलायम सिंह के बीच दूरियां पैदा कीं।
-
घर तोड़ने के आरोपों पर साधना गुप्ता ने मीडिया में अपनी सफाई दी थी।
-
साधना गुप्ता ने कहा था कि अगर मुझे घर ही तोड़ना रहता तो कब का तोड़ देती। इतने साल इंतजार क्यों करती।
-
साधना ने कहा था कि जो लोग मेरे ऊपर आरोप लगा रहे हैं वह बेहद घटिया मानसिकता के लोग हैं।
-
बकौल साधना गुप्ता अखिलेश यादव और प्रतीक यादव उनकी दो आंखें हैं। उन्होंने कहा था कि कभी भी अखिलेश यादव को उन्होंने सौतेला बेटा नहीं समझा।
-
बता दें कि भले साधना गुप्ता पर कई तरह के आरोप लगे हों लेकिन ना तो अखिलेश यादव और ना ही उनकी पत्नी डिंपल यादव ने उनके बारे में कभी कुछ कहा।
-
अपने बेटे प्रतीक और बहू अपर्णा के साथ साधना गुप्ता।
-
2017 में अखिलेश यादव से तनातनी के बाद शिवपाल सिंह यादव ने अपनी अलग पार्टी बना ली थी।
-
फिलहाल परिवार में कलह काफी हद तक शांत हो चुकी है।
-
साधना गुप्ता की बहू अपर्णा ने 2017 में लखनऊ कैंट से विधानसभा का चुनाव लड़ा था लेकिन हार गई थीं।
-
Photos: Social media
